{"_id":"60a28d9e8ebc3e96fc0d841b","slug":"24-who-lost-duty-in-election-lost-their-lives-from-corona-balrampur-news-lko578424654","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में 24 ने कोरोना से गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में 24 ने कोरोना से गंवाई जान
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले जिले 24 जांबाज अफसरों व कर्मियों ने कोरोना महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवाई है। मतदान व मतगणना के दौरान जाने गंवाने वाले अफसरों व कर्मियों का ब्यौरा पंचायती राज विभाग में तैयार कराया जा रहा है।
कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 30-30 लाख और सामान्य मौत वालों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। चुनाव आयोग के वेब पोर्टल पर निर्धारित शर्तों के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने वालों के परिजनों को धनराशि दी जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में मतदान व मतगणना के दौरान ड्यूटी करने वाले 24 जांबाज व कर्मियों को आंकड़ा जुटाया जा चुका है। हलांकि यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। ऐसे कर्मचारियों की ड्यटी निर्वाचन में प्रशिक्षण, पोलिंग व मतगणना में लगाई गई थी जिनकी ड्यूटी के कुछ दिन बाद उनकी कोविड संक्रमण की रिपोर्ट प्राप्त हुई और कुछ दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
ऐसे कर्मचारियों जिनकी कोविड की पुष्टि व मृत्यु निर्वाचन कार्य में की गई ड्यूटी के कुछ दिन बाद हुई उनके परिजनों को धनराशि दी जाएगी। पंचायती राज विभाग के पास जो आकड़ा है उसमें कोरोना संक्रमण से 16 अफसरों, कर्मियों, शिक्षकों व शिक्षामित्रों का ब्यौरा शामिल है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में ड्यूटी करने वाले एक होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी और बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 प्रवक्ता, हेडमास्टर, सहायक अध्यापक, लिपिक, शिक्षामित्र व अनुचर हैं जिनकी पंचायत चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिक के रुप में ड्यूटी करते समय कोरोना संक्रमित होने से मौत हुई है।
छह ऐसे मतदान कर्मियों की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हुई है जिनकी आरटीपीसीआर व एंटीजन रिपोर्ट नहीं है लेकिन ब्लड रिपोर्ट एचआरसीटी, एक्स-रे व सरकारी अस्पताल से मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना संक्रमण दर्शाया गया है। निर्वाचन कार्य में लगे दो ऐसे कार्मिकों की ड्यूटी जिन्हें प्रशिक्षण, पोलिंग व मतगणना में लगाया था जिनकी मृत्यु हो गई है और उनकी एंटीजन व आरटीपीसीआर की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत होने पर उनके परिजनों को 30-30 लाख रुपये और सामान्य मौत वाले कार्मिकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। डीपीएम संदीप कश्यप ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अफसरों, कर्मियों व शिक्षकों के परिजनों को निर्वाचन ड्यूटी का प्रमाण पत्र, कोरोना अथवा सामान्य मौत का मृत्यु प्रमाण पत्र, एंटीजन व आरटीपीआर रिपोर्ट के साथ पंचायत चुनाव पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
डीपीआरओ कार्यालय में फीडिंग कराई जा रही है। डीपीआरओ कार्यालय में अभी तक कोरोना से मृत्यु वाले 16, सामान्य मृत्यु वाले छह और एंटीजन व आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दो लोगों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।