फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   24-hour surveillance with drones, cages installed, increased patrolling

Balrampur News: ड्रोन से 24 घंटे निगरानी, लगा पिंजरा, बढ़ाई गई गश्त

Sat, 27 Dec 2025 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
24-hour surveillance with drones, cages installed, increased patrolling
बलरामपुर के भांभर रेंज में घटना स्थल पर लगाया गया पिंजड़ा ।-संवाद
गैसड़ी। नेपाल सीमा से सटे पचपेड़वा क्षेत्र के भाभर रेंज में तेंदुए के हमले में दो महिलाओं की मौत के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है। पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी और अनहोनी को रोका जा सके। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने वन विभाग को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटनाओं की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

वन विभाग ने घटनास्थल और आसपास के जंगल क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के जरिये 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार हाई-रिजोल्यूशन ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है, जहां से तेंदुए के आने-जाने की संभावना सबसे अधिक है।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष पिंजरे लगाए गए हैं। बिशुनपुर कोडर, बेइलिया, परसरामपुर गांव के साथ ही आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग की ट्रैपिंग टीम लगातार पदचिह्न, खून के निशान और अन्य संकेतों के आधार पर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर रही है। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ टीम को बुलाने की भी तैयारी है। घटनाओं के बाद वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के लिए जारी की एडवाइजरी

वन क्षेत्र अधिकारी योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सहयोग जरूरी है। इसके लिए गांव-गांव जाकर मुनादी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल की ओर न जाए। सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बिना जरूरत बाहर न भेजें। जंगल से सटे रास्तों पर समूह में ही आवाजाही करें।

सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता

दोनों देशों की सीमा से लगे गांवों में वन कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि तेंदुए की सीमा पार आवाजाही पर भी नजर रखी जा सके।
दो महिलाओं की मौत से क्षेत्र में भय का माहौल है, लेकिन वन विभाग का कहना है कि स्थिति पर लगातार नियंत्रण रखा जा रहा है। जब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जाता, तब तक निगरानी, गश्त और सुरक्षा उपाय और तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed