फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   235 RO and ARO are tasked with election

235 आरओ व एआरओ को चुनाव का जिम्मा

Thu, 11 Mar 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
235 RO and ARO are tasked with election
बलरामपुर। पंचायत चुनाव के लिए 235 आरओ व एआरओ को तैनात किया गया है। सभी आरओ नामांकन कराने से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन व विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र बांटने तक का जिम्मा संभालेंगे। सभी एआरओ पर्चों की बिक्री के साथ नामांकन, नाम वापसी व मतगणना कार्य में सहयोग करेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही सभी आरओ व एआरओ सक्रिय हो जाएंगे। प्रशासन ने पंचायत चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 800, ग्राम पंचायत सदस्यों के 10038, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 993 व जिला पंचायत सदस्यों के 40 पदों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां प्रशासन की तरफ से शुरू कर दी गई हैं। पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले में 10 निर्वाचन अधिकारियों और 225 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों के लिए एक आरओ तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पांच एआरओ तैनात किए गए हैं। 10-10 सीटों पर एक-एक एआरओ और आरक्षित सीट के लिए एक एआरओ की तैनाती की गई है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव कराने के लिए एक-एक आरओ के साथ न्याय पंचायतवार एआरओ भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में कुल 101 न्याय पंचायतें हैं। 800 ग्राम प्रधान व 10038 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर जिले के सभी नौ ब्लॉकों में आरक्षण के साथ 110 एआरओ तैनात किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत के 993 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आरक्षण के साथ कुल 110 एआरओ की तैनाती हुई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरओ व एआरओ की जिम्मेदारियों को निर्धारित कर दिया गया है। सभी आरओ अपने ब्लॉकों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी कराएंगे। नाम वापसी से लेकर प्रतीक आवंटन कराएंगे। मतदान के बाद मतगणना कराने की जिम्मेदारी भी आरओ की होगी। मतगणना कराकर सभी आरओ विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
सभी एआरओ अपने-अपने ब्लॉकों पर पर्चों की बिक्री के साथ-साथ नामांकन, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, मतगणना व प्रमाण पत्र वितरण कराने में आरओ का सहयोग करेंगे। जिला पंचायत सदस्य सीटों पर भी आरओ व एआरओ को यही भूमिका निभानी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की घोषणा होने के बाद निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपना दायित्व संभालना होगा। इसके लिए सभी आरओ व एआरओ को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed