फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   235 couples exchanged vows, 52 accepted marriage

Balrampur News: 235 जोड़ों ने लिए फेरे, 52 ने कुबूला निकाह

Sat, 24 Feb 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
235 couples exchanged vows, 52 accepted marriage
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत शनिवार को चार ब्लॉकों में शादी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 235 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामते हुए विवाह के पवित्र फेरे लिए जबकि 52 जोड़ों ने पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ निकाह कबूल किया। इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने वर-वधू को आर्शीवाद के साथ उपहार, मिठाई व घरेलू सामान भेंटकर उनके बेहतर वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बलरामपुर, श्रीदत्तगंज व नगर पालिका बलरामपुर के 45 जोड़ों का विवाह हुआ। सदर विधायक पल्टूराम, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर व जिला मीडिया प्रभारी ने नवदंपतियों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक परिसर में आयोजित शादी समारोह में 90 जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधे। समारोह में रेहरा बाजार ब्लाॅक के 35, गैंड़ास बुजुर्ग ब्लाॅक के 10, उतरौला ब्लाॅक के 44 व नगर पालिका उतरौला के एक समेत कुल 90 जोड़ों ने पूरी धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह से जुड़ी रस्मों को पूरा किया। इस अवसर पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार व मिठाई भेंट कर दाम्पत्य जीवन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें हरैया सतघरवा ब्लॉक से 25, नगर पंचायत तुलसीपुर से दो और तुलसीपुर ब्लॉक के 53 जोड़े शामिल रहे। मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अविरल सिंह विशाल ने वर-वधू को उपहार भेंट कर आशीष प्रदान किया।
गैसड़ी ब्लॉक में आयोजित शादी समारोह में ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह ने वर-वधू को उपहार देकर नवदांपत्य जीवन की बधाई दी। यहां पर है गैसड़ी ब्लॉक के 26, पचपेड़वा से 44 व नगर पंचायत गैसड़ी से तीन सहित कुल 73 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।



बचे 277 जोड़ों का विवाह अब मार्च में
- चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 1192 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था। दिसंबर व जनवरी माह में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 628 जोड़ों की शादी हो चुकी है। शनिवार को 564 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य था, लेकिन 283 वर-वधू ही शादी के लिए समारोह में आए। इस तरह लक्ष्य के सापेक्ष 277 जोड़ों की शादी कराना बाकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष बचे जोड़ों की शादी कराने के लिए मार्च माह में एक बार फिर सीएम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। इसमें बचे जोड़ों को शादी समारोह में शामिल कराकर योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed