फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2197 candidates appeared for the practical exam at 15 centres

Balrampur News: 15 केंद्रों पर 2197 परीक्षार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 09 Feb 2025 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
2197 candidates appeared for the practical exam at 15 centres
बलरामपुर में प्रयोगात्मक परीक्षा का निरीक्षण करती डीआईओएस मृदुला आनंद।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से रविवार को 15 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 2197 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जबकि 38 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने केंद्रों का भ्रमण कर शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 92 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से रविवार को 15 परीक्षा केंद्रों पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान एवं कृषि पशु पालन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 2235 बच्चों के सापेक्ष 2197 उपस्थित थे जबकि 38 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने कन्या इंटर कॉलेज हरैया बलरामपुर, टीडीएस इंटर कॉलेज लौकहवा काशीपुर, ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीपुर, सदगुरू शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज रामनगर लालपुर तथा राजकीय इंटर कॉलेज केसरी का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम प्रभारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नौ सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने ब्लॉकों के प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed