{"_id":"5c7ec15bbdec2213f22d11db","slug":"21551810906-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से धूल फांक रहा दो लाख रुपये का शव डी फ्रीजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से धूल फांक रहा दो लाख रुपये का शव डी फ्रीजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से धूल फांक रहा दो लाख रुपये का डीप फ्रीजर्र
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल में दो साल से दो लाख रुपये का शव डी फ्रीजर धूल फांक रहा है। अस्पताल परिसर में शव गृह की व्यवस्था न होने से डी फ्रीजर का उपयोग नहीं हो पा रहा है। शासन की अलमारी में एक साल से नया शव गृह बनवाने का प्रस्ताव भी डंप पड़ा हुआ है। नगरवासियों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नया शव गृह बनवाने के लिए मांग की है।
दो साल पहले शासन ने जिला मेमोरियल अस्पताल में शवों को रखने के लिए डी फ्रीजर की व्यवस्था कराई थी। अस्पताल में बने शव गृह में डी फ्रीजर की लंबाई व चौड़ाई अधिक होने के चलते नहीं रखा जा सका था। सीएमएस एसएचआई जैदी ने 27 मार्च 2017 को स्वास्थ्य विभाग के जेई आरएम मौर्या को प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया था।
सीएमएस के निर्देश पर जेई ने नया शव गृह बनवाने के लिए चार लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। डीएम व सीएमओ की सहमति लेकर सीएमएस ने बजट मंजूरी के लिए जेई के तैयार किए गए प्रस्ताव को शासन भेजा था।
विज्ञापन
सीएमएस का कहना है कि शासन स्तर से अभी तक नया शव गृह बनवाने के लिए बजट नहीं दिया गया है। दो साल से डी फ्रीजर अस्पताल परिसर में पड़ा हुआ है जिसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। नया शव गृह बनवाने वाले प्रस्ताव की फाईल भी शासन की अलमारी में डंप पड़ी है।
सीएमएस का कहना है कि नया शव गृह बनवाने के लिए बजट मुहैया कराने के संबंध में कई बार पत्र लिखा गया है लेकिन अभी तक बजट नहीं मिल सका है।