{"_id":"5a68c3ba4f1c1ba0268b63d5","slug":"21516815290-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में आज भिड़ेंगी जालंधर, लखनऊ व भोपाल की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में आज भिड़ेंगी जालंधर, लखनऊ व भोपाल की टीमें
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमीफाइनल में आज भिड़ेंगी जालंधर, लखनऊ व भोपाल की टीमें
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के हॉकी मैदान पर खेले जा रहे महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को क्वॉर्टर फाइनल मैच खेले गए।
क्वॉर्टर फाइनल में जालंधर, लखनऊ व भोपाल की टीमों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 25 जनवरी को सिग्नलकोर जलांधर, एसएसबी लखनऊ, एमपी हॉकी अकादमी भोपाल तथा आईटीबीपी जलांधर के बीच सेमीफाइनल मैच होगा।
टूर्नामेंट में बुधवार को पहला क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद एवं सिग्नल कोर जालंधर के बीच हुआ। मैच के 43वें मिनट में गोल करके सिग्नल कोर की टीम ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह 1-0 गोल से मैच जीतकर सिग्नलकोर जालंधर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में शानदार खेल के लिए डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद के कप्तान कमाल चांद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा क्वॉर्टर फाइनल मैच आईटीबीपी जालंधर एवं दिल्ली इलेवन के बीच खेला गया। आईटीबीपी जालंधर की टीम ने मैच के 26वें मिनट में पहला तथा 48वें मिनट में दूसरा गोल किया। मैच के अंत तक दिल्ली इलेवन दिल्ली की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
2-0 गोल से मैच जीतकर आईटीबीपी जालंधर की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। आईटीबीपी जालंधर के गुरविन्दर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरा क्वॉर्टर फाइनल मैच एसएसबी लखनऊ एवं नेशनल हॉकी अकादमी कपूरथला के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसएसबी लखनऊ की टीम ने मैच के 8वें मिनट, 30वें मिनट, 35वें मिनट, 42वें मिनट तथा 62वें मिनट में लगातार मैदानी गोल करके नेशनल हाकी क्लब कपूरथला को 5-0 गोल के भारी अंतर से हराया।
एसएसबी लखनऊ के फ्रासिंस टोपो को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला बीईजी रूड़की व एमपी हॉकी अकादमी भोपाल के बीच खेला गया। मैच के 3वें मिनट में गोल करके एमपी अकादमी भोपाल की टीम ने 1-0 गोल की बढ़त बनाई।
9वें मिनट में बीईजी रूड़की की टीम ने पेनाल्टी गोल करके बराबरी कर ली। 37वें मिनट में एमपी अकादमी भोपाल को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला। पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर एमपी अकादमी भोपाल ने पहले हॉफ में 2-1 की बढ़त बना ली।
मैच के 50वें मिनट में बीईजी रूड़की की टीम ने दूसरा गोल किया। मैच के 54वें मिनट में एक और गोल करके एमपी अकादमी भोपाल की टीम ने 3-2 से जीत मैच जीत लिया। एमपी अकादमी भोपाल के खिलाड़ी गौरव को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर हॉकी टूर्नामेंट के सचिव व महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरबी श्रीवास्तव, मुख्य नियंता डा. आरके सिंह गब्बू, एनसीसी 51 बटालियन के कमांडिंग आफीसर आईएस पाठक, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. एके सिंह, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. केके सिंह, डॉ. राजीव रंजन व डॉ. डीके चौहान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।