{"_id":"625ef56365a1ed1991254b93","slug":"209-consumers-cut-electricity-connection-in-arrears-balrampur-news-lko626873432","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदारी में 209 उपभोक्ताओं का कटा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदारी में 209 उपभोक्ताओं का कटा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिलेभर में बिजली चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान 41.88 लाख रुपये बकाया 209 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। कटिया कनेेक्शन लगाकर बिजली चोरी करने वाले दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
एक्सईएन बालकृष्ण ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय विद्युत उपकेन्द्र बलरामपुर टाउन, भगवतीगंज, पूरबटोला, स्टीम पावरहाउस हरिहरगंज, महराजगंज व लिफ्ट कैनाल से पोषित क्षेत्रों के 743 बिजली उपभोक्ताओं के परिसर की सघन चेकिंग कराई गई। इस दौरान 209 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन 41.88 लाख रुपए बकाया होने पर काट दिया गया है।
पांच उपभोक्ताओं को अनुबंधित भार से अधिक लोड का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर क्षेत्र में सुंदर कश्यप, प्यारी देवी, मोहम्मद शरीफ, रहमत अली, जैनब, ग्रामीण क्षेत्र में ढोढ़री में पप्पू चौहान व हसमत अली को बिना भुगतान के बिजली का प्रयोग करते पकड़े जाने पर कनेक्शन काट दिया गया है। क्षेत्रीय जेई ने संबंधित कोतवाली और थाने में केस दर्ज कराया है। नवेद व रज्जाक पर मीटर से पहले केबिल पास कर बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। सत्यम बेकरी के कारोबारी को अनुबंधित भार से घरेलू व दुकान के छह किलोवाट व 2.5 किलोवाट का प्रयोग करते पकड़ा गया, जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।