{"_id":"6505f2953af916199a0b34dc","slug":"206-farmers-will-be-helpful-in-establishing-the-university-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2780-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विवि की स्थापना में मददगार बनेंगे 206 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विवि की स्थापना में मददगार बनेंगे 206 किसान
Sat, 16 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना कोइलरा में करने के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन से जुड़े गांव के 206 किसानों को प्रशासन अपना मददगार बनाएगा। डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी समन्वय बनाकर विश्वविद्यालय निर्माण के लिए भूमि की खरीद प्रक्रिया पूरी करेंगे। किसानों के साथ समन्वय बनाने की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार व एसडीएम सदर राजेेंद्र बहादुर को सौंपी गई है।
जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए डीएम तीन गांवों में भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब चिह्नित गांव में भूमि अधिग्रहण किए जाने के लिए किसानों से समन्वय बनाने और प्रक्रिया पूरी करने की कवायद में प्रशासन जुटा है। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग बलरामपुर को पहले से ही नोडल बनाया जा चुका है। डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कराने के साथ ही मुख्यमंत्री के मार्ग दर्शन में तय मानक के अनुसार प्रस्तावित विश्वविद्यालय भवन का डिजाइन भी तैयार कराया जाएगा।