{"_id":"6679f3fee1e7406cd90ebb54","slug":"203-people-applied-for-chief-minister-awas-balrampur-news-c-99-1-brp1003-111068-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुख्यमंत्री आवास के लिए 203 लोगों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुख्यमंत्री आवास के लिए 203 लोगों ने किए आवेदन
Tue, 25 Jun 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को ब्लॉक परिसर में आवेदन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आवास के लिए निराश्रित महिला व दिव्यांगजनों के साथ 203 जरूरतमंद लोगों ने आवेदन पत्र जमा किया।
ब्लॉक में आयोजित शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शिविर में आपदा पीड़ित, कुष्ठ रोगी, बांसफोर, निराश्रित महिला व दिव्यांगजनों सहित 203 असहाय लोगों ने आवास के लिए आवेदन पत्र जमा किया है। आवेदन पत्रों की जांच की जिम्मेदारी संबंधित गांव के पंचायत सचिवों को सौंपी गई है।
बताया कि सत्यापन के बाद पात्रता की श्रेणी में आने वाले लोगों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि मंगलवार को भी शिविर लगाकर आवेदन पत्र जमा कराए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवजीत सिंह शिवा, अमित तिवारी, एडीओ आईएसबी विपिन भारती, जगदंबा प्रसाद ठाकुर व अवनीश शाही आदि मौजूद रहे।