फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.14 अरब रुपये से जिले का होगा कायाकल्प

1.14 अरब रुपये से जिले का होगा कायाकल्प

Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
1.14 अरब रुपये से जिले का होगा कायाकल्प
1.14 अरब से होगा जिले का कायाकल्प
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में 1.14 अरब रुपये की लागत से विकास कार्यों को पूरा कराकर कायाकल्प किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार राष्ट्र एवं राष्ट्रवासियों की सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कार्यक्रम के तहत जनपद में मसूर की दाल को चयनित किया गया है। मसूर की दाल को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भेजकर जनपद को विश्व पटल पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह बातें जनपद के प्रभारी मंत्री व स्वतंत्र प्रभार गन्ना विकास एवं चीनी मिले औद्योगिक विकास एमओएस के राज्य मंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने 65.71 करोड़ से विद्युत विभाग की छह योजनाओं, 57.34 लाख रुपये से उत्तर प्रदेश ग्रामीण आवास परिषद की चार योजनाओं, 233.10 लाख रुपये से लोक निर्माण व प्रांतीय निर्माण खंड की छह योजनाओं, 52.38 लाख रुपये से पंचायत भवन निर्माण संबंधी तीन योजनाओं तथा 2775.21 लाख रुपये से एमएसडीपी की पाइप पेयजल की नौ योजनाओं का शिलान्यास किया।

साथ ही प्रभारी मंत्री ने 72.54 लाख रुपय से ग्राम पंचायत की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, 36.35 लाख रुपये से पुलिस विभाग की एक योजना, 72.96 लाख रुपये से स्वास्थ्य विभाग की तीन योजना, 88.66 लाख रुपये से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 11 योजना, 68 लाख रुपये से माध्यमिक शिक्षा की एक योजना, 78 लाख रुपये से यूपीपीसीएल की एक योजना तथा 527.61 लाख रुपये से मंडी परिषद की 23 योजनाओं का लोकार्पण किया।

प्रभारी मंत्री ने आठ करोड़ रुपये की लागत से गन्ना विभाग की तरफ से 30 सड़कों के निर्माण कराने की घोषणा की। प्रभारी मंत्री ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जनपद के कई शिक्षकों तथा ताइक्वांडो एवं जिला प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री व विधायकों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। बलरामपुर मार्डन इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। स्कूली छात्राओं की तरफ से स्वागत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश प्रताप सिंह शैलू के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह आदि ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया।

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपद के विकास कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसपी प्रमोद कुमार, सीडीओ फूलचंद जायसवाल, सीएमओ डा. घनश्याम सिंह, एएसपी एसके सिंह, एडीएम राजस्व एवं वित्त अरुण कुमार शुक्ल, डीडीओ शिव कुमार, पीडी जर्नादन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, उप कृषि निदेशक राम बचन राम, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, बीएसए रमेश यादव, डीआईओएस एचएन त्रिपाठी, भाजपा जिला प्रभारी राम सुंदर चौधरी, महामंत्री अजय सिंह पिंकू सहित तमाम जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्र ने किया।

प्रदेश का विकास ही सरकार की प्राथमिकता

-उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए प्रदेश का विकास प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश सरकार के 9 महीने के शासनकाल में विकास के लिए जितना काम हुआ उतना पिछले 15 सालों में नहीं हुआ।

सरकार की नीतियों के चलते देश-विदेश के तमाम उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में करीब पांच लाख करोड़ रुपये निवेश करने की सहमति दी है। प्रदेश में उद्योग धंधों के माध्यम् से 20 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।


यह बातें जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि जिले में सड़क, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भी समस्याएं है उन्हें शीघ्र ही दूर किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने जिले में विद्युत समस्या में सुधार के लिए 220 केवीए का विद्युत घर बनाने तथा ट्रांसफार्मर स्टोर निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed