फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   कोटेदार समेत तीन के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज

कोटेदार समेत तीन के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज

Sun, 27 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार समेत तीन के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज
कोटेदार समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ी थी सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के बेला गांव में गत 24 अगस्त को ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा खाद्यान्न पकड़े जाने के मामले में जिला आपूर्ति विभाग ने जांच के बाद कोटेदार समेत तीन के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। मामले की विवेचना शुरु कर दी गई है।
विदित हो कि 24 अगस्त को बेला गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के घर से ट्रैक्टर-ट्राली पर लद रहा 80 बोरी खाद्यान्न रंगेहाथों पकड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया था। मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक वेदनाथ सिंह व इन्द्रभान को सौंपी गई थी। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि कोटेदार आयशा खातून सरकारी राशन कार्डधारकों को न देकर उसकी कालाबाजारी कर रही थी।
विज्ञापन

करीब 31 ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कई माह से उन्हें सरकारी खाद्यान्न कोटेदार ने नहीं दिया है। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम के निर्देश पर रविवार को पूर्ति निरीक्षक वेदनाथ सिंह ने कोटेदार आयशा खातून, खरीददार वसीम तथा वाहन स्वामी जयजय के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed