फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   20 vehicles fitness finished, notice to schools

20 वाहनों की फिटनेस खत्म, स्कूलों को नोटिस

Fri, 04 Dec 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
20 vehicles fitness finished, notice to schools
बलरामपुर। नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर एआरटीओ अरविंद कुमार ने स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच को लेकर अभियान शुरू किया है। एआरटीओ ने सभी स्कूल संचालकों को वाहनों का फिटनेस कराने का निर्देश दिया है। जांच के दौरान वाहनों में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित स्कूल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सभी निजी स्कूलों में 301 वाहनों का संचालन किया जा रहा है। वाहनों से बच्चों को घर से स्कूल व स्कूल से घर पहुंचाया जाता है। केविड-19 महामारी के चलते स्कूलों का संचालन नहीं हो रहा है। कक्षा 9 से 12 तक सभी छात्र-छात्राएं स्कूल निजी संसाधनों से जाते हैं।
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान 20 स्कूली वाहनों की फिटनेस की तिथि समाप्त हो चुकी है इसके लिए स्कूलों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है। समय से फिटनेस कराकर जवाब न देने वाले स्कूल संचालकों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी प्रेमचंद्र स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच करने में जुटे हुए हैं। वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, हाईस्पीड गवर्नर, इमरजेंसी गेट आसानी से खुलने व बंद होने, अग्निशमन यंत्र लगे होने, फर्स्टएड बॉक्स, खिड़कियों पर पाइप लगा होने व व्हीकल ट्रेकिंग डिवाइस आदि के बारे में भी गहन जांच पड़ताल कराई जा रही है। सभी स्कूल संचालकों को अपने वाहनों में इन संसाधनों का इंतजाम करना अनिवार्य है जिससे बच्चों को पर्याप्त सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed