{"_id":"5c7ebdafbdec221423552dea","slug":"191551809967-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता व पूर्व मंत्री ने गन्ना किसानों के साथ किया किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता व पूर्व मंत्री ने गन्ना किसानों के साथ किया किया पैदल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री ने गन्ना किसानों के साथ किया किया पैदल मार्च
बलरामपुर। बजाज चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने से नाराज सपाई तथा गन्ना किसानों ने मंगलवार ब्लॉक से सदर तहसील गेट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा।
मार्च की अगुवाई करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि बजाज चीनी मिल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। रिजेक्टेड वेरायटी के नाम पर गन्ना किसानों का शोषण न हो। घटतौली बंद की जाए। गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। हायल पर्चियों को तत्काल ठीक कराया जाए। डीएपी का दाम कम हो। पूर्व विधायक अनवर महमूद ने कहा कि समाजवादी पेंशन बहाल की जाए।
सरकारी राशन व प्रधानमंत्री आवास में रिश्वतखोरी रोकी जाए। 102 व 108 एंबुलेंस सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए। आरक्षण में 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू की जाए। पूर्व विधायक जगराम पासवान ने कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण न हुआ तो भविष्य में उग्र आंदोलन होगा। इस अवसर पर इदरीश खां, तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद, शफीउल्ला खां, आदिल हुसैन, विजय, मंजूर व नफीस सहित तमाम सपाई व गन्ना किसान मौजूद रहे।