{"_id":"5c3b7268bdec22739f75602f","slug":"191547399784-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों ने मिल पर लगाया 2.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों ने मिल पर लगाया 2.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों ने मिल पर लगाया 2.87 करोड़ दबाने का आरोप
बलरामपुर। गैसड़ी ब्लॉक के विजयनगर तौल केंद्र पर किसानों ने दो दिनों से गन्ने की तौल ठप करा दिया है। मौके पर पहुंचे अफसरों के समझाने-बुझाने के बाद भी किसानों पर असर नहीं हो रहा है।
गन्ना किसानों में मिल प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने मिल प्रबंधन पर चालू पेराई सत्र का 2.87 करोड़ रुपये दबाने का आरोप लगाया है।
किसानों ने प्रशासन से शीघ्र गन्ना मूल्य का भुगतान कराए जाने की मांग की है। गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र न होने पर किसानों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विजयनगर तौल केंद्र के गन्ना किसान व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बद्री प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने दूसरे दिन रविवार को भी गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर आंदोलन जारी रखा।
पेराई सत्र 2018-19 में प्रशासनिक अफसरों ने शुगर कंपनी तुलसीपुर से हटाकर बजाज चीनी मिल इटईमैदा को क्षेत्र आंवटित कर दिया है। 29 नवंबर 2018 से 11 जनवरी 2019 तक विजयनगर तौल केंद्र पर करीब 95 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है।
खरीदे गए गन्ने का अभी तक बजाज चीनी मिल इटईमैदा की तरफ से फूटी कौड़ी का भी भुगतान नहीं किया गया है। बजाज चीनी मिल इटईमैदा के तौल केंद्र विजयनगर में किसानों का दो करोड़ 87 लाख 961 रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान अटका हुआ है।
मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते किसानों को एक-एक पैसे के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे बजाज चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक आरएस यादव ने समझाने-बुझाने का तमाम प्रयास किया लेकिन गन्ना किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।
- जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि समस्या के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ली है। बजाज चीनी मिल के जीएम केन प्रेमशंकर चतुर्वेदी के साथ बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के संबंध में वार्ता की गई है।
जनवरी के आखिरी सप्ताह तक जीएम केन ने भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। किसानों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।