फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   19 prisoners released from prison due to Corona epidemic

कोरोना महामारी के चलते 19 बंदी जेल से रिहा

Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
19 prisoners released from prison due to Corona epidemic
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिला कारागार में निरुद्ध 19 बंदियों को रिहा किया जा चुका है। न्यायालय में प्रार्थना पत्र देने वाले बंदियों को रिहाई का आदेश मिला। जिला कारागार में 420 की क्षमता से अधिक 460 बंदी निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचाने के लिए न्यायालय की तरफ से उनके प्रार्थना पत्र पर रिहाई करने का आदेश जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में अब तक जिला कारागार में निरुद्ध 19 बंदियों को न्यायालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद रिहा करने का आदेश जारी किया गया है। प्रभारी जेलर अयोध्या सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए न्यायालय से जिन बंदियों को जमानत मिलती है उन्हें निर्धारित समय तक के लिए उनके घर सुरक्षित भेज दिया जाता है और उन्हें कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में कोविड अस्पताल है जहां सभी बंदियों की नियमित जांच कराई जा रही है। जिला कारागार में बंदियों की क्षमता अधिक होने के बावजूद उन्हें रहने के लिए कोई दिक्कत नहीं है। जिला कारागार में बंदियों के रहने के लिए पर्याप्त जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed