फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1885 teachers submitted records for transfer

Balrampur News: ट्रांसफर के लिए 1885 शिक्षकों ने जमा किए अभिलेख

Fri, 16 Jun 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
1885 teachers submitted records for transfer
बलरामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों में घर वापस लौटने की बेताबी दिख रही है। इसी महीने में होने वाले स्थानांतरण के लिए जिले के 2300 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। अब शिक्षक अपडेट किए गए अभिलेखों की फाइल जमा करने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंच रहे हैं। कार्यालय में शुक्रवार को अभिलेख जमा करने के लिए शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। स्थानांतरण के लिए अब तक 1885 शिक्षकों ने अभिलेख जमा किए हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों का गृह जनपद स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें शिक्षकों को निर्धारित मानक के अनुसार भारांक दिया गया है। इसी भारांक के आधार पर उनका स्थानांतरण किया जाना है। ट्रांसफर के लिए आवेदन करने के बाद शिक्षकों को उसका प्रिंटआउट कार्यालय में जमा करना है। इसको लेकर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में भीड़ लगी रही। जमा काउंटर पर अपनी फाइल जमा करने के लिए शिक्षक धक्का-मुक्की करते दिखे। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि स्थानांतरण के लिए कुल 2300 ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं, इनमें से अब तक 1885 शिक्षकों ने फाइल जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed