फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   18 more contract employees sacked

Balrampur News: 18 और संविदा कर्मचारी बर्खास्त

Sat, 18 Mar 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
18 more contract employees sacked
बलरामपुर विद्युत उपकेंद्र उतरौला का निरीक्षण करते डीएम डॉ. महेंद्र कुमार।-संवाद
बलरामपुर। बिजलीकर्मियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एसपी केशव कुमार ने उपकेंद्रों का जायजा लिया। इसी बीच संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव समेत 18 और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज और 33/11 विद्युत उपकेंद्र उतरौला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र से निर्बाध विद्युत आपूर्ति व लाइनों में फॉल्ट आदि को अति शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके लिए प्रशिक्षित प्राइवेट कर्मचारियों को लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी केशव कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल होने के कारण शनिवार को भगवतीगंज, बलरामपुर टाउन व श्रीदत्तगंज में तैनात संविदाकर्मी सौरभ श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, सलीम, रामजी, मस्तराम यादव, नवाब अली, राजेश, फरीद अहमद, रुपम तिवारी, नानबाबू, रविंद्र नाथ, हेमंत कुमार, राम दुलारे, श्याम जी, ज्ञानचंद्र, कमलेश प्रसाद, अजय कुमार व अभिषेक की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed