फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   दंगल में उमेश, रविशंकर, राजा, मोनू, सुरेन्द्र व गनी ने मारी बाजी

दंगल में उमेश, रविशंकर, राजा, मोनू, सुरेन्द्र व गनी ने मारी बाजी

Mon, 14 Jan 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
दंगल में उमेश, रविशंकर, राजा, मोनू, सुरेन्द्र व गनी ने मारी बाजी
उमेश, रविशंकर, राजा, मोनू, सुरेन्द्र व गनी ने मारी बाजी
विज्ञापन


बलरामपुर। नगर के धर्मपुर स्थित भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में जारी अखिल भारतीय दंगल में दूसरे दिन भी पहलवानों ने दमखम दिखाया।

सोमवार को खेले गए मुकाबलों में विभिन्न दांव से विरोधी पहलवान को पटखनी देकर उमेश, रविशंकर, राजा, मोनू, सुरेन्द्र व मोहम्मद गनी पहलवान ने बाजी मार ली।

सोमवार को पहला मुकाबला बलरामपुर के उमेश तिवारी पहलवान तथा अयोध्या के राम कुमार पहलवान के बीच हुआ जिसमें उमेश तिवारी विजयी रहे। दूसरे मुकाबले में अयोध्या के रविशंकर दास पहलवान ने राजस्थान के भूपत पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में हरिद्वार के राजा पहलवान ने राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान को हराया। चौथा मुकाबला मुजफ्फरनगर मेरठ के मोनू पहलवान व पीलीभीत के भूरा पहलवान के बीच में हुआ जिसमें मोनू पहलवान विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें नुकाबले में मेरठ के सलमान पहलवान को रेलवे अखाड़ा बढ़नी के सुरेन्द्र पहलवान ने हराकर जीत दर्ज की। छठवां मुकाबला कलियर शरीफ के मोहम्मद गनी पहलवान व बनारस के धर्मवीर पहलवान के बीच हुआ जिसमें मोहम्मद गनी विजयी हुए।


इससे पहले सभासद संजय मिश्रा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर कमलेश त्रिपाठी, तुलशीश दूबे, सौरभ त्रिपाठी, मनीष ओझा, रजत पांडेय, सुधाकर व वीरेन्द्र शुक्ला सहित तमाम दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed