फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1703 candidates appeared in RO-ARO exam

Balrampur News: आरओ-एआरओ की परीक्षा में शामिल हुए 1703 अभ्यर्थी

Sun, 27 Jul 2025 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
1703 candidates appeared in RO-ARO exam
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में लगी अभ्य​र्थियों की लाइन।-संवाद
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराई गई। पंजीकृत 3552 अभ्यर्थियों में से केवल 1703 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 1849 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय के तीन केंद्रों सहित नगर के एमपीपी इंटर काॅलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, जीसस एंड मेरी स्कूल एंड काॅलेज, पायनियर पब्लिक स्कूल एवं शारदा पब्लिक स्कूल में सुबह 9:30 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी जुटने लगे। बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस रिकग्नीशन के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

पारदर्शी व नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार एवं डीआईओएस मृदुला आनंद सहित आयोग के पर्यवेक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को लोक सेवा आयोग की गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा की निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि एमएलके महाविद्यालय के कला संकाय परीक्षा केंद्र पर 480 के सापेक्ष 213, वाणिज्य संकाय में 480 के सापेक्ष 234 एवं विज्ञान संकाय में 480 के सापेक्ष 224 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इसी तरह एमपीपी इंटर कालेज में 384 के सापेक्ष 166, पायनियर पब्लिक स्कूल में 480 के सापेक्ष 232, शारदा पब्लिक स्कूल में 384 के सापेक्ष 191, सेंट जेवियर्स स्कूल में 480 के सापेक्ष 239 एवं जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज में 384 के सापेक्ष 204 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे पुलिसकर्मी
आरओ एवं एआरओ की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की टीमें तैनात रहीं। पुलिस अधिकारी भी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नगर के मुख्य चौराहों पर अभ्यर्थियों को गाइड करने के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। परीक्षा होने तक नगर में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहीं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed