फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   17 corona positives found in district including medical personnel and ASHA

चिकित्सा कर्मी व आशा सहित जिले में मिले 17 कोरोना पॉजिटिव.

Mon, 24 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
17 corona positives found in district including medical personnel and ASHA
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित जिले में कुल 17 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक स्वास्थ्य कर्मी व एक आशा पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त तुलसीपुर से सात, बलरामपुर नगर क्षेत्र से चार, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र से तीन व श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय द्वारा यह भी बताया गया है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या अब 818 हो गई है। 542 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 262 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed