फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   17 beneficiaries of Kanya Sumangala got cheque

Balrampur News: कन्या सुमंगला के 17 लाभार्थियों को मिला चेक

Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
17 beneficiaries of Kanya Sumangala got cheque
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में कन्या सुमंगला योजना के लाभा​र्थियों को वितरित किया गया चेक।
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। चेक पाकर बेटियों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम से पहले जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऑनलाइन संबोधन भी सुना।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रही है। कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जाता है। कार्यक्रम में विधायक ने कन्या सुमंगला योजना के 17 लाभार्थियों को चेक, बैग, पानी की बोटल, टिफिन, मिठाई, चाॅकलेट व राखी वितरित किया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार द्विवेदी, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा, जिला समन्वयक दीपिका तिवारी, मधु वर्मा व अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed