फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बलरामपुर पहुंची खाद्यान्न घोटाले की चिंगारी

बलरामपुर पहुंची खाद्यान्न घोटाले की चिंगारी

Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर पहुंची खाद्यान्न घोटाले की चिंगारी

विज्ञापन
लखनऊ की टीम ने गोदाम में मारा छापा

बलरामपुर। गोंडा में हुए खाद्यान्न घोटाले की आंच जिले में पहुंचने लगी है। मामले को लेकर वहीं सीएम की कार्रवाई का बाद गुरुवार को लखनऊ की टीम ने यहा भी एक गोदाम में छापा मार कर जांच की। हालांकि जांच में सारा मामला ‘आल इज वेल’ मिला।

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ से आई अपर आयुक्त खाद्य अजय शंकर तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एपी सिंह, नीरज श्रीवास्तव व अजीत सिंह की टीम ने भगवतीगंज धर्मपुर इंडास्ट्रियल एरिया स्थित शरद गुप्ता उर्फ बब्लू की राइस मिल में छापा मारा।
विज्ञापन


छापे के दौरान राइस मिल के गोदाम से 1133 बोरी गेहूं बरामद किया गया। राइस मिल के गोदाम में गेहूं मिलते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गए। गेहूं के बारे में शरद गुप्ता से पूछताछ की गई तथा प्रपत्र दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद गुप्ता ने अधिकारियों को बताया कि उनके पास गेहूं खरीद का लाइसेंस है और हमने यह सारा गेहूं बतौर आढ़ती किसानों से खरीदा गया है। शरद ने मौके पर पकड़े गए खाद्यान्न से संबंधित प्रपत्र भी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

जांच के बाद अधिकारी संतुष्ट हो गए औैर चले गए। बृजेश मिश्रा ने बताया कि अब हर सप्ताह जिले में छापा मार कार्रवाई की जाएगी।

यदि कोई भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न की कालाबाजारी में लिप्त मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed