{"_id":"66c50e3d89173bbebd0d8184","slug":"16-roads-will-be-built-villages-will-be-connected-to-main-roads-balrampur-news-c-99-1-brp1008-113311-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बनेंगी 16 सड़कें, मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बनेंगी 16 सड़कें, मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे गांव
Wed, 21 Aug 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
मंगल देव गिरि
बलरामपुर। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए 16 आरसीसी सड़कें बनवाई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। चालू वित्तीय वर्ष में आरसीसी रोड निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे गांवों के एक लाख से अधिक ग्रामीणों को कीचड़ व गंदगी से निजात मिलेगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) को आरसीसी रोड का निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्य मार्ग से 10 लाख रुपये में ग्राम फरेंदी, 15 लाख रुपये में हरिहरपुर नवानगर व 25 लाख रुपये में खाखादेई में नहर पटरी को जोड़ने वाली आरसीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। भगवानपुर कोड़र के मजरा सोनपुर में आठ लाख रुपये, सेमरहवा के मजरा बलरामडीह में 16 लाख रुपये, बलदेवनगर में नौ लाख रुपये, रतनपुर पश्चिमडीह में 19 लाख रुपये, भदुई में 9.50 लाख रुपये व सड़वा गुलरिहा के मजरा गुलरिहा में 16.25 लाख रुपये से आरसीसी रोड का निर्माण होगा। पटुली गांव में 18.25 लाख रुपये, टेड़ौठी में 6.50 लाख रुपये व सूरतसिंह के मजरा लंगड़ीडीह में मेन रोड से गांव तक 14.15 लाख रुपये आरसीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। पांच लाख रुपये में ग्राम भदुवा शंकरनगर, 5.25 लाख रुपये में ग्राम कुदरगोड़वा में पचपेड़वा चंदनपुर मार्ग तक, 5.35 लाख रुपये में ग्राम कुदरगोड़वा में पचपेड़वा चंदनपुर मार्ग तक व 19 लाख रुपये में गौरा बगनहा के मजरा मनियरिया में आरसीसी रोड का निर्माण होगा। आरसीसी रोड का निर्माण होने से एक लाख से अधिक आबादी को आवागमन में कीचड़ व गंदगी से निजात मिलेगी।
चमकेगा ई-गवर्नेंस कार्यालय
ई-गवर्नेंस कार्यालय को भी चमकाने की तैयारी की जा रही है। कार्यालय के सर्वर, कक्ष की रंगाई-पोताई, फॉल्स सीलिंग व बिजली मरम्मत पर 3.97 लाख रुपये खर्च करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा निर्माण
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से 16 आरसीसी रोड के साथ ई-गवर्नेंस कार्यालय की भी मरम्मत कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। टेंडर करा दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तत्काल सभी कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। -कमल किशोर, एक्सईएन आरईएस