फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   16 lakh 25 thousand voters will elect Panchayat government

16 लाख 25 हजार मतदाता चुनेंगे पंचायतों की सरकार

Sun, 27 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
16 lakh 25 thousand voters will elect Panchayat government
बलरामपुर। पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच जिला प्रशासन ने रविवार को 800 ग्राम पंचायतों 997 क्षेत्र पंचायतों तथा 40 जिला पंचायत क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन कर दिया है। 16 लाख 25 हजार 522 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों की सरकार चुनेंगे। पिछले पांच सालों में जिले की पंचायतों में एक लाख 46 हजार 279 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। आगामी तीन जनवरी तक मतदाता सूचियों के संबंध में आपत्तियां ली जाएंगी। आगामी 22 जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि रविवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल 16 लाख 25 हजार 522 मतदाता ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की सरकार चुनेंगे। जिले में आगामी महीनों के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में नाम बढ़ाने के लिए कुल दो लाख 52 हजार 868 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

इसी के सापेक्ष एक लाख 6 हजार 489 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है। जिले में बीते पांच सालों के बाद ग्राम पंचायतों में एक लाख 46 हजार 379 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुुई है। इन मतदाता सूचियों के संबंध में यदि किसी को भी सुधार व आपत्ति की जरूरत है तो वह अपनी शिकायत संबंधित क्षेत्र उपजिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आगामी तीन जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम बढ़ाने के लिए प्रपत्र दो, नाम संशोधित के लिए प्रपत्र तीन तथा नाम कटवाने के लिए प्रपत्र चार देना होगा। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed