{"_id":"60a004058ebc3e47ea293958","slug":"16-dead-including-wife-of-rw-mp-balrampur-news-lko578182589","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 39 कैदी सहित 168 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 39 कैदी सहित 168 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना की स्थिति भयावाह होती जा रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे है। शनिवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
जिले में 39 कैदियों सहित 168 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तुलसीपुर के नई बाजार निवासी सत्य नरायन (63) को बुखार व खांसी तथा सांस लेने की शिकायत होने पर 12 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था।
विज्ञापन
कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 13 मई को उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के कोविड हॉस्पिटल में इलाज करा रहे जिले के एक अन्य कोरोना मरीज की मौत होने की सूचना मिली है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला कारागार के 39 कैदी सहित जिले में कुल 168 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में पचपेड़वा के ग्राम कोहरगड्डी में 18 व उतरौला के ग्राम मटियरिया करमा में 15 लोग शामिल है।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6688 हो गई है। 5454 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 110 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1124 है।