फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   16.86 lakhs embezzlement

16.86 लाख के गबन में लेखाकार समेत दो फंसे

Wed, 03 Jun 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
16.86  lakhs embezzlement
बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक के लेखाकार व एपीओ की गर्दन 16.86 लाख रुपये के गबन में फंस गई है। बीडीओ पचपेड़वा अनुज सक्सेना ने सीडीओ अमनदीप डुली के निर्देश पर थाने में लेखाकार व एपीओ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एपीओ की बर्खास्तगी की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। बीडीओ पचपेड़वा के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कसने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। थाने में प्राथमिक दर्ज करके मामले की विवेचना एसआई ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय ने बुधवार को बताया कि पिता के कैंसर का इलाज कराने वाले पचपेड़वा ब्लॉक में तैनात ग्राम रोजगार सेवक अनिल कुमार गुप्ता ने 21 मई को मानदेय भुगतान के संबंध में सीडीओ से शिकायत की थी। सीडीओ ने निर्देश पर 22 मई को डीसी मनरेगा ने तीन सदस्यीय कमेटी के साथ पचपेड़वा ब्लॉक के मनरेगा कार्मिकों के मानदेय भुगतान के संबंध में अभिलेखीय सत्यापन किया।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने मनरेगा कार्मिकों के तीन वित्तीय वर्ष के मानदेय भुगतान में गबन का खुलासा किया। जांच में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में पचपेड़वा ब्लॉक में तैनात उर्दू अनुवादक सह ज्येष्ठ लिपिक/लेखाकार अकबर मेंहदी जैदी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अमित कुमार शर्मा ने तथ्यों के विपरीत कूटरचना कर कार्मिकों के मानदेय भुगतान के लिए 35 लाख 30 हजार 397 रुपये का गलत एरियर बिल बीडीओ पेचपेड़वा के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सेवक अनिल कुमार गुप्ता का आईएफसी कोड गलत होने के कारण उनके 60 हजार रुपये मानदेय भुगतान नहीं हो सका जबकि अनिल कुमार गुप्ता को मात्र छह हजार रुपये का भुगतान होना था। टीम ने जांच में पाया कि पचपेड़वा ब्लॉक के मनरेगा कार्मिकों के तीन वित्तीय वर्ष के 17 लाख 40 हजार 27 रुपये के स्थान पर 35 लाख 30 हजार 397 रुपये का बिल कूटरचित कर तैयार किया गया। मनरेगा कार्मिकों के बकाया मानदेय भुगतान में लेखाकार व एपीओ द्वारा 16 लाख 86 हजार 27 रुपये का शासकीय गबन करने पुष्टि हुई है।
टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने सरकारी खजाने में गबन के 16 लाख 86 हजार 27 रुपये लेखाकार व एपीओ से जमा करा दिए हैं। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ पचपेड़वा ने थाने में उर्दू अनुवादक सह ज्येष्ठ लिपिक/लेखाकार अकबर मेंहदी जैदी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अमित कुमार शर्मा खिलाफ सरकारी धन के गबन के आरोप में केस दर्ज करा दिया है।

लेखाकार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। एपीओ को बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है। बीडीओ पचपेड़वा अनुज सक्सेना के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी सीडीओ ने शासन को पत्र भेजा है। प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा बृजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर एसआई को मामले की विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed