फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पहाड़ी नाले में झूली, चार घायल

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पहाड़ी नाले में झूली, चार घायल

Sat, 25 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पहाड़ी नाले में झूली, चार घायल
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। टेंट का सामान लादकर ले जा रही बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली हरैया थाना क्षेत्र के हाथीकुंडा पहाड़ी नाले के पुल से झूल रही है। घटना में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए श्रावस्ती के सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह-सिरसिया सीमा सड़क पर शनिवार की दोपहर डेढ बजे टेंट से सामान लादकर ले जा रही बेबाकू ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर हाथीकुंडा पहाड़ी नाले के पुल से नीचे हवा में झूलने लगी। हरैया थाना क्षेत्र के हिंडुलीकला निवासी ट्रैक्टर चालक मुंशी पांडेय (33) ने बताया कि अचानक पुल के डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी नाले में हवा में झूलने लगी। चालक सहित श्रावस्ती के सिरसिया बाजार निवासी श्रमिक सौरभ (22), डगमरा निवासी अनुज (20), लुचुईपुरवा निवासी मालिक (30) व तकिया निवासी श्रीराम (24) ट्रैक्टर से गिरकर पुल के नीचे चले गए।
विज्ञापन


घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 100 टीम के कमांडर गोविंद प्रसाद, तौफीक अहमद व बृजेश कुमार शुक्ल ने 108 नंबर एंबुलेंस से सभी घायलों को बाहर निकालकर श्रावस्ती के सीएचसी सिरसिया में पहुुंचाया। सभी का इलाज कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना जेबी सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पुल के नीचे हवा में लटक रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed