फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मतदान से 72 घंटे पहले सील हो गई भारत-नेपाल सीमा

मतदान से 72 घंटे पहले सील हो गई भारत-नेपाल सीमा

Thu, 09 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मतदान से 72 घंटे पहले सील हो गई भारत-नेपाल सीमा
बलरामपुर। मतदान से 72 घंटे पहले गुरुवार की शाम को जिले से सटी भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है। जिले के तीन विधानसभाओं में 1362 पोलिंग बूथों पर छठवें चरण के दौरान 12 मई को वोट डाले जाएंगे। 11,36,226 वोटर तीनों विधानसभाओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए प्रशासन की तरफ से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 1596 ईवीएम की सेटिंग कराकर आरओ के सुपुर्द कर दया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा कररुणेश तथा एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को बताया कि श्रावस्ती संसदीय सीट से जुड़े सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभाओं में छठवें चरण के दौरान 12 मई को मतदान कराया जाएगा। चुनाव से 72 घंटे पहले 9 मई की शाम को भारत-नेपाल की सीमा सील कर दी गई। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेट से वार्ता करके भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


वोटरों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र पोलिंग बूथ की संख्या पुरुष वोटर महिला वोटर अन्य वोटर कुल
तुलसीपुर 453 2,02267 1,66489 16 3,68,772
गैसड़ी 430 1,91,125 1,61,193 23 3,52,341
सदर 479 2,28,452 1,86,652 9 4,15,113

1596 ईवीएम तैयार
तीनों विधानसभाओं में 1596 ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 531, सदर में 561 तथा गैसड़ी में 504 ईवीएम मशीनें सेटिंग कराकर रखवाई गई हैं। तीनों विधानसभाओं में पोलिंग बूथों के सापेक्ष 10 प्रतिशत अधिक ईवीएम मशीनें सेटिंग की गई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान पत्र के विकल्प
मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र न होने पर अन्य विकल्प भी हैं। सूची में दर्ज मतदाताओं को वोट डालने के समय ड्राइविंग लाइसेंस, स्वास्थ्य कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा जॉबकार्ड, सर्विस पहचान पत्र, पेंशन दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त बैंक व डाकघर का पासबुक, सरकारी पहचान पत्र आदि लाना अनिवार्य होगा।

129 मतदान केंद्रों का होगा लाइव प्रसारण
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने बताया कि 129 मतदान केंद्रों का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र से जुड़े तुलसीपुर, गैसड़ी व सदर विधानसभा में 43-43 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग कराने के इंतजाम किए जा रहे हैं। लाइव प्रसारण में आधुनिक आईटी कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है जो कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय के कंट्रोल रूम में सीधे जुड़े रहेंगे।


टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
चुनाव संबंधी किसी भी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन कक्ष के कंट्रोल रुम में स्थापित ट्रोलफ्री नंबर 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। निर्वाचन कंट्रोल रुम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम प्रभारी व सहायक भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9450517173 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। चुनाव आयोग के व्हाटसएप नंबर पर भी मिली शिकायत का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed