फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   घने कोहरे के चलते पानी भरे गड्ढे में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस

घने कोहरे के चलते पानी भरे गड्ढे में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस

Tue, 16 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते पानी भरे गड्ढे में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस
घने कोहरे के चलते खाई में पलटी बस, 40 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन


बलरामपुर। घने कोहरे के चलते श्रद्धालुओं से भरी बस नेशनल हाईवे के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। घटना में करीब 40 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी तुलसीपुर से छुट्टी दे दी गई। बस ओवरलोड थी। इसमें 56 की जगह करीब 75-80 यात्री सवार थे। पुलिस ने घायलों तथा अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भिजवाया।
विज्ञापन


बाराबंकी तथा सीतापुर से श्रद्धालुओं को लेकर एक प्राइवेट सवारी बस तीर्थ यात्रा पर निकली थी। यह बस श्रद्धालुओं को लेकर देवीपाटन, चित्रकूट, मैहर देवी तथा काशी तक जानी थी। सोमवार शाम बस बाराबंकी से देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार भोर में बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाइवे पर लौकहवा गांव के पास घने कोहरे के चलते बस अनियंत्रित होकर घने कोहरे के चलते सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को बस तथा पानी से बाहर निकाला।

एंबुलेंस के जरिए करीब 40 घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर भेजा गया। घायलों ने बताया कि बस ओवरलोड थी और इसमें 56 की जगह करीब 75-80 यात्री सवार थे। घायलों की पहचान कमलेश कुमार-45 ग्राम बाबापुरवा, गुलाबो(50) मोहम्मदपुर ख्वाजा बाजार, बालकराम हेतमपुर, राम संजीवन दुल्लानगर, कमली दुल्लाहनगर, पूनम हेतमपुर, शारदा व शोभा पुरवा, पुष्पा देवी, सियाराम, राजकमल, नरायणदास, जगदीश, सरजू देवी व केदार आदि के रुप में हुई है।

अधिकांश घायलों को मामूली चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर रुप से घायल बालक, दशरथ, शारदा व हरिनरायण को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज तराई आरएस तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों व अन्य श्रद्धालुओं की यथोचित मदद की। सभी को वाहन की व्यवस्था कर उनके घर भिजवा दिया गया।


इन लोगों ने बताया कि सभी श्रद्धालु बाराबंकी व सीतापुर के थे। यह लोग प्राइवेट बस से तीर्थयात्रा पर निकले थे। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed