फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   150 unemployed will get training and tool kit

150 बेरोजगारों को मिलेगा प्रशिक्षण व टूल किट

Sat, 31 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
150 unemployed will get training and tool kit
बलरामपुर। एक जनपद एक उत्पाद योजना में जिले के 150 बेरोजगारों को चालू वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण व टूल किट प्रदान किया जाएगा। चार अगस्त को जिला उद्योग कार्यालय में आवेदन करने वाले बेरोजगारों का साक्षात्कार होगा। बेरोजगारों को तीन अगस्त तक कार्यालय में आवेदन करने का मौका दिया गया है। एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत जिले में दाल का चयन किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि शासन स्तर से एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले के 150 बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वार्षिक लक्ष्य दिया गया है। दक्षता, कौशल विकास, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूल किट वितरण में प्रशिक्षण देने के साथ कारीगरों को मानदेय प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बेरोजगारों को शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं दी गई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले बेरोजगारों का अवसर प्रदान किया जाएगा। ओडीओपी उत्पाद के तहत सभी चयनित बेरोजगारों को दाल का कारोबार करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने वालों को शामिल किया जाएगा। तीन अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। योजना की जानकारी के लिए भगवतीगंज स्थित जिला उद्योग कार्यालय में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए संपर्क किया जा सकता है।

चार अगस्त को जिला उद्योग कार्यालय में साक्षात्कार होगा। उत्पाद से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक व एडवांस प्रशिक्षण उद्यमिता विकास निदेशालय की तरफ से चयनित संस्था के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed