फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   150 homes in dark last one year.

विद्युतीकरण के एक साल बाद भी डेढ़ सौ घरों में अंधेरा

Tue, 05 Mar 2019 11:51 PM IST
Navneet Tiwari News Desk/Balrampur
News Desk/Balrampur Published by: Navneet Tiwari Updated Tue, 05 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
150 homes in dark last one year.
power cut - फोटो : amar ujala
बलरामपुर। रेहरा बाजार ब्लॉक के भिरवा गांव में विद्युतीकरण के एक साल बाद भी डेढ़ सौ घरों में अंधेरा है। घरों के रोशन न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते दिन विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति शुरु कराए जाने की मांग की है। शीघ्र विद्युत आपूर्ति शुरु न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



भिरवा के ग्रामीण बृजेश तिवारी, शेषमणि तिवारी, धनीराम, पार्वती, शीला, मीना, रेशमा, करिश्मा, सोनपता, आरती, बैठोले व बब्बर आदि ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग की तरफ से एक साल पहले विद्युतीकरण कराया गया था।
विज्ञापन




विद्युतीकरण के बाद भी ग्राम पंचायत भिरवा के मजरा भिरवा खास, वर्माडीह, खटिकनडीह, लोहरनडीह व घोरीपुर आदि में अभी तक विद्युत सप्लाई शुरू नहीं की गई है। कई मजरों में सिर्फ खंभे लगाकर कार्यदाई संस्था भाग हो गई है। विद्युत आपूर्ति शुरु न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को प्रार्थना पत्र भेजा और शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन





डीएम कृष्णा करुणेश ने कार्यदाई संस्था को अधूरा कार्य पूरा करने तथा विद्युत विभाग के अफसरों को विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया है। एसडीओ उतरौला प्रशांत शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यदाई संस्था को सूचना दी गई है। शीघ्र ही सभी समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed