{"_id":"6133acf98ebc3e1472531efe","slug":"15-out-of-159-cases-disposed-of-in-complete-resolution-day-balrampur-news-lko594077268","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 159 में 15 मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 159 में 15 मामले निस्तारित
विज्ञापन
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिले के तीनों तहसीलों में 159 में सिर्फ 15 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका है। सदर तहसील सभागार में राप्ती नदी की कटान से बेघर हुए पीड़ितों ने सिर पर छत के लिए डीएम से गुहार लगाई है। संपूर्ण समाधान दिवस के शिकायतों के निस्तारण में फरियादियों ने खामियां मिलने का आरोप लगाया है जिससे उन्हें मायूसी हो रही है।
सदर तहसील सभागार में डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनी। डीएम ने आम जनमानस की शिकायतों /समस्याओं को अधिकारियों से समय व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
नाली, चकरोड व भूमि विवाद आदि की शिकायत पर सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सदर तहसील क्षेत्र के लालपुर फगुईया व गोसाईपुरवा के राप्ती नदी की कटान से बेघर हुए पीड़ित शांति प्रसाद, शिव प्रसाद, जगदंबा व कल्लू आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सिर पर छत मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मामले में डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रार्थना पत्र लेकर अमित कुमार पांडेय व जैजैराम आदि ने आरोप लगाया कि बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी शिकायतों के निस्तारण में खामियां मिल रही है जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 45 प्रार्थना पत्रों की तुलना में तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 42 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिन के अंदर निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीओ सदर आरआर सिंह, प्रशिक्षु एसडीएम शिवम सिंह, तहसीलदार शेख आलमगीर, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, पीडी अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र व डीआईओएस गोविंदराम सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तुलसीपुर तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जिसमें 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। छह का मौके पर निस्तारण कराया गया और बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अंदर निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस की नअध्यक्षता की जिसमें 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। छह का मौके पर निस्तारण कराकर बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया।
उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर सभी समस्याओं का समय से निस्तारण कराने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।