{"_id":"69fb7f6cfe7da71a600b6d07","slug":"15-employees-including-medical-officers-were-found-absent-balrampur-news-c-99-1-brp1003-147734-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चिकित्साधिकारी सहित 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चिकित्साधिकारी सहित 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
Wed, 06 May 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पचपेड़वा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी सहित 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सभी का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया है।
सीएमओ ने अस्पताल में लैब, ओपीडी, वार्ड, ओटी व दवा भंडार में संसाधनों का जायजा लिया। उपस्थिति पंजिका की जांच में पाया गया कि चिकित्साधिकारी डॉ. महताब आलम, लैब टेक्नीशियन शोभित श्रीवास्तव, आरसी पाल, लैब टेक्नीशियन राम लखन, रियासत अंसारी, चौकीदार ओम प्रकाश, बीएचडब्ल्यू अनूप कुमार पांडेय, एनएमएस भारत देव मिश्र, यूडीसी पीयूष सक्सेना, स्टाफ नर्स वैभव कुमार, एसटीएस महेंद्र सिंह रावत, एसटीएलएस अमित पांडेय व ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन अखिलेश बिना सूचना के गायब हैं। ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। अधीक्षक डॉ. अनिल पटेल को सभी का वेतन काटने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपस्थित कर्मचारियों को समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने व मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।