{"_id":"6a284c4276f4760e9102e619","slug":"15-day-army-police-recruitment-training-camp-to-begin-tomorrow-balrampur-news-c-99-1-slko1019-149709-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कल स शुरू होगा 15 दिवसीय सेना-पुलिस भर्ती प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कल स शुरू होगा 15 दिवसीय सेना-पुलिस भर्ती प्रशिक्षण शिविर
Tue, 09 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों के युवाओं को सेना, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी के लिए जिला प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल की 9वीं वाहिनी की तरफ से विशेष पहल की शुरुआत की जा रही है। विकास खंड पचपेड़वा के इमिलिया कोडर स्थित मिनी स्टेडियम में 11 जून से 15 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य पुलिस, सेना, एसएससी जीडी, होमगार्ड एवं अन्य अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इस शिविर में महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी शामिल हो कर निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रतिदिन सुबह 06 बजे से 09 बजे तक चलने वाले इस कैंप में एसएसबी 9वीं वाहिनी के प्रशिक्षित कमांडो और खेल प्रशिक्षक युवाओं को फिजिकल फिटनेस, दौड़, व्यायाम के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता के महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा ने बताया कि विशेष रूप से थारू जनजाति एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रशिक्षण से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कैंप स्थल पर अनुशासन बनाए रखने के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए अलग से व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।