फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   146 elderly and disabled voted through postal ballot

पोस्टल बैलेट से 146 बुजुर्गों व दिव्यांगों ने किया मतदान

Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
146 elderly and disabled voted through postal ballot
बलरामपुर। जिले में 146 बुजुुुर्गों व दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। दो दिन में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। रविवार शाम को मतदान समाप्त होने के बाद सभी बैलेट पेपर कोषागार के डबल लॉक स्ट्रांग रूम में जमा करा दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि शनिवार व रविवार को बुजुर्गों व दिव्यांग वोटरों का पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया। बीएलओ ने घर-घर जाकर बुजुर्गों व दिव्यांग वोटरों का पोस्टल बैलेट से मतदान कराया। निर्वाचन आयोग ने 80 साल से ऊपर की आयु वाले बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर बैठे मतदान करने की सुविधा प्रदान की।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 39, गैसड़ी में 42, उतरौला में 31 और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सदर बलरामपुर क्षेत्र से 34 बुजुर्गों व दिव्यांगों से पोस्टल बैलेट के जरिए बीएलओ के माध्यम से मतदान कराया गया। सभी मतपत्रों को रविवार शाम संबंधित आरओ ने कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रूप से जमा करा दिया है। तीन मार्च को सामान्य मतदान समाप्त होने के बाद इन मतपत्रों को ईवीएम के साथ मतगणना स्थल मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed