{"_id":"5a6caa214f1c1bb2208b5a17","slug":"141517070881-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी कर भाग रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी कर भाग रहा था युवक
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
250 एंटीबायोटिक इंजेक्शन चुराकर भाग रहे युवक को दबोचा
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय से गणतंत्र दिवस के दिन करीब 250 एंटीबायोटिक इंजेक्शन चोरी कर बाइक से भाग रहे युवक को सुरक्षा में लगे होमगार्ड ने धर दबोचा। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
सीएमएस ने पुलिस को दी गई तहरीर में इस चोरी के लिए युवक के साथ-साथ अस्पताल के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी दोषी बताया है।
सीएमएस संयुक्त जिला चिकित्सालय डॉ. सत्यदेव भारती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को दिन में चिकित्सालय परिसर से बिना नंबर की बाइक लेकर एक युवक बाहर निकल रहा था। ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ओपी उपाध्याय ने बाइक व युवक की तलाशी ली तो उसके पास से करीब 250 एंटीबायोटिक इंजेक्शन बरामद हुए।
युवक ने यह भी बताया कि यह इंजेक्शन अस्पताल में संविदा पर नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसपी तिवारी ने दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि इस कार्य में अस्पताल का एक अन्य कर्मचारी भी शामिल है हालांकि इस कर्मी के नाम उल्लेख तहरीर में नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक को डायल-100 पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक को बलरामपुर देहात थाने ले गई है। अस्पताल में इससे पूर्व भी दवाओं तथा अन्य सामान चोरी हो चुका है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान राम प्रताप निवासी श्रीदत्तगंज के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों के भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।