{"_id":"59a058004f1c1b88738b4803","slug":"141503680512-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार तक पहुंचेगी राहत: आबकारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार तक पहुंचेगी राहत: आबकारी मंत्री
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचेगी राहत: आबकारी मंत्री
-अधिकारियों को दिया बचाव व राहत कार्य में कोताही न बरतने का निर्देश
उतरौला/बलरामपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में बाढ़ राहत व बचाव कार्य की वर्तमान स्थिति की जायजा लेने आए सूबे के आबकारी मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त गांवों का भ्रमण किया। चौपाल लगाकर प्रत्येक पीड़ित परिवार तक राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिला स्तरीय अधिकारियों से बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश भी दिया।
सूबे के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को उतरौला तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम लखमा व नंदमहरा का भ्रमण किया। लखमा गांव में ग्राम प्रधान के आवास पर चौपाल लगाकर आबकारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। कांशीराम, सूर्य प्रकाश, सियाराम, हरिश्चंद्र व लालमन आदि ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली, बांध की कटान से होने वाले नुकसान तथा बाढ़ में ध्वस्त हुए घरों के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान रोहित ने बताया कि गांव में करीब 18 लोगों के मकान बाढ़ से तबाह हो गए हैं। प्रभारी मंत्री ने नंदमहरा-लखमा संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराए जाने, गांव में हुए क्षति का आंकलन करके पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने, जिन लोगों के आवास गिरे हैं, उनकी सूची तैयार कर आवास का लाभ दिलाए जाने तथा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किए जाने का निर्देश एसडीएम उतरौला जेपी सिंह को दिया।
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित यूपीटी होटल सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों से बाढ़ राहत व बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने उतरौला-बलरामपुर मार्ग की बदहाली के संबंध में विभागीय अधिकारी से पूछताछ की। पीडब्लूडी के इंजीनियर ने प्रभारी मंत्री को बताया कि 2015-16 में उतरौला से बलरामपुर तक 28 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये बजट स्वीकृृृत हुआ था, जिसमें से 33 करोड़ रुपये सड़क निर्माण के लिए आवंटित किया गया था। आवंटित धनराशि से कुछ दूरी तक सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है शेष स्वीकृत धनराशि मिलते ही बची हुई सड़क का निर्माण भी पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, बृजेंद्र तिवारी, पवन शुक्ला, शैलेंद्र सिंह एवं एडीएम शिवपूजन सहित तमाम अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन