{"_id":"62a8cc12bf257f4fb47616f9","slug":"14-mlk-teachers-become-professors-balrampur-news-lko635198068","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलके के 14 शिक्षक बने प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलके के 14 शिक्षक बने प्रोफेसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के 14 शिक्षकों को पदोन्नति मिल गई है। पदोन्नति पाने वाले शिक्षक अब प्रोफेसर बन गये हैं। छानबीन सह मूल्यांकन समिति की बैठक में सदस्यों ने पदोन्नति प्रस्ताव पास कर उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजा। निदेशालय ने प्रोफेसर पद का वेतन निर्धारण कर दिया है।
प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से बुलाई गई बैठक में प्रो. नूर तलअत, कुलपति प्रतिनिधि प्रो. हरीश कुमार श्रीवास्तव, महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव व रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता के साथ वह भी शामिल हुए। एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति पाने वालों में रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. आरके सिंह व डॉ. मोहितदीन अंसारी शामिल हैं। संस्कृत विभाग से डॉ. प्रमिला तिवारी, भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ. एके द्विवेदी व डॉ. पीके सिंह प्रोफेसर बन गये हैं।
हिंदी विभाग से डॉ. चंद्रेश्वर पांडेय व डॉ. प्रकाशचंद्र गिरि, गणित विभाग से डॉ. वीना सिंह, भूगोल विभाग से डॉ. सर्वेश्वर नाथ सिंह व डॉ. रेेखा विश्वकर्मा, बीएड विभाग से डॉ. राघवेंद्र सिंह व डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी और इतिहास विभाग से डॉ. तबस्सुम फरखी भी प्रोफेसर बन गईं हैं। इससे पहले आंतरिक प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आशीष लाल, डॉ. सद्गुरु प्रसाद व डॉ. जितेंद्र भट्ट की टीम ने पत्रावलियों का परीक्षण किया।