फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   14 houses caught fire

14 घरों में लगी आग

Tue, 26 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
14 houses caught fire
बलरामपुर। हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के लंबीकोहल के मजरा दर्जिनिया गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 25 हजार नकदी सहित 14 घरों की गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने नजदीकी जंगल में लगी आग से गांव में अग्निकांड की आशंका जताई है। सदर एसडीएम ने हलका लेखपाल को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के दर्जिनिया गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से गांव निवासी कर्ताराम, अलखराम, विनतीराम, कुटाई, मुराली, जगदंबा, कुमारे, रामप्यारे, रंगाई, अजय कुमार, स्वामीनाथ, राजकुमार, बलीराम व तुलाराम के घर पूरी तरह सेे जल गए। इससे सभी घरों में अनाज, कपड़े समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। कर्ताराम के घर में 20 हजार और कुमारे का 4500 रुपये नकदी भी जल गई। जेवर भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय पाल यादव ने पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने ग्रामीणों के साथ घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने हलका लेखपाल हरिश्चंद्र सिंह को मौके पर भेजा। हलका लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। शीघ्र ही पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed