{"_id":"5cb360b6bdec2214666d9350","slug":"131555259574-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने गया किशोर, राप्ती में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चराने गया किशोर, राप्ती में डूबा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर की राप्ती में डूबने से मौत
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव का भैंस चराने गया एक किशोर राप्ती नदी के गहरे पानी में डूब गया। गोताखारों ने काफी मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकाला।
परसौना निवासी राज कुमार ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा रंजीत कुमार शनिवार की शाम को भैंस चराने गया था। रंजीत राप्ती नदी में नहाने लगा। गहरे पानी में चले जाने से रंजीत डूब गया।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों तथा स्थानीय गोताखोरों ने रंजीत की तलाश की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी रंजीत की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अवधेश राय ने बताया कि गोताखोरों को दूसरे दिन भी रविवार को तलाश के लिए लगाया गया। काफी देर तक प्रयास के बाद रंजीत कुमार शव गोताखोरों ने बाहर निकाला।
चौकी इंचार्ज बांकभवानी, सैय्यद खादिम सज्जाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।