फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   131 candidates left the PGT exam

दोनों पालियों में 131 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा

Tue, 17 Aug 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
131 candidates left the PGT exam
बलरामपुर। जिले के एक मात्र केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज में दो दिवसीय पीजीटी परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को दोनों पालियों में 644 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 131 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पालियों में 775 परीक्षार्थियों के परीक्षा कराने का इंतजाम किया गया है। डीएम श्रुति ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से पीजीटी की परीक्षा कराने के लिए मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। साथ ही अधिकारियों को भी परीक्षा पर निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने डीएम से बताया कि 17 व 18 अगस्त को दो पालियों सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा कराई जा रही है। पहले दिन प्रथम पाली में 442 परीक्षार्थियों की तुलना में 358 ने परीक्षा दी जबकि 84 परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली की परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पाली में 343 परीक्षार्थियों की तुलना में 286 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। सकुशल परीक्षा कराने के लिए सभी कक्षों में कक्ष निरीक्षकों के अतिरिक्त एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले ही परीक्षार्थियों की अच्छी तरह चेकिंग की गई। यह भलीभांति सुनिश्चित किया गया कि किसी के पास इलेक्ट्रानिक डिवाइसेस न हो। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। डॉ. चंदन पांडेय व प्राचार्य डॉ. आरके सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed