फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   130 daughters will be married today

आज 130 बेटियों के हाथ होंगे पीले

Fri, 04 Dec 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
130 daughters will be married today
बलरामपुर। जिले में 130 बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए पांच दिसंबर को समारोह कराया जाएगा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से चयनित गरीब बेटियों के विवाह की शहनाई बजेगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बेटियों की शादियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने कार्यक्रम स्थल पर सभी बीडीओ को व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। बेटियों की शादी पर सरकार की तरफ से 66 लाख 30 हजार रुपये खर्च किये जाएंगे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बेटियों की शादियां रचाई जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25 नवंबर को सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में बैठक कराकर विवाह कराने के कार्यक्रम स्थल का निर्धारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में सदर के साथ श्रीदत्तगंज व नगर पालिका पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र की बेटियां शामिल होंगी जिसका नोडल जिला समाज कल्याण अधिकारी को बनाया गया है।
हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेटियों की शादी होगी जिसमें तुलसीपुर, हरैया सतघरवा व नगर पंचायत तुलसीपुर की बेटियां शामिल होंगी। डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव को नोडल बनाया गया है। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है जिसमें नोडल अधिकारी डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में गैसड़ी, पचपेड़वा व नगर पंचायत पचपेड़वा की बेटियां शादी समारोह में शामिल होंगी।
विधानसभा उतरौला क्षेत्र के शादी समारोह का नोडल डीडीओ गिरीश कुमार पाठक को बनाया गया है। उतरौला ब्लॉक परिसर में उतरौला, रेहरा बाजार, गेड़ास बुजुर्ग व नगर पालिका परिषद उतरौला की बेटियां शामिल होंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शादी समारोह के चार स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किये जाएंगे।

35-35 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 10-10 हजार रुपये की पायल, बिछुआ व शादी के अन्य सामानों की खरीदारी करके बेटियों को दिया जाएगा। छह-छह हजार रुपये शादी समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे इससे टेंट व भोजन आदि का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed