फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   13 seats for SP, 10 for BSP and 6 for BJP

जिला पंचायत में सपा अव्वल, बसपा दूसरे तथा भाजपा तीसरे नंबर

Wed, 05 May 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
13 seats for SP, 10 for BSP and 6 for BJP
बलरामपुर। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में 13 सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी पहले स्थान पर रही। वहीं बसपा ने 10 सीटें जीतीं तथा भितरघात की शिकार भाजपा को मात्र छह सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। 10 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
विज्ञापन

मंगलवार मध्यरात्रि में जिला प्रशासन ने जिला पंचायत की सभी 40 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए। घोषित परिणाम सपा तथा बसपा के लिए संजीवनी साबित हुए। भाजपा को इन परिणामों से काफी निराशा हुई है। 13 सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

10 सीटें जीतकर बसपा दूसरे स्थान पर रही। भाजपा को छह सीटों पर ही विजय मिली है। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। 10 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर न सिर्फ सभी दलों को चौंका दिया है बल्कि अध्यक्ष पद के चुनाव में इनकी अहमियत काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम भी काफी अप्रत्याशित रहे। पूर्व एमएलसी सविता सिंह को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रही बसपा समर्थित प्रत्याशी तथा पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू की पत्नी रीना सिंह तथा राकेश सिंह की पत्नी विनीता सिंह भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं जीत सकी है। वन निगम के पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता सलिल सिंह टीटू की पत्नी अनुराधा सिंह भी चुनाव हार गई हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में जीत की हसरत से उतारा था लेकिन जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फिरे दिया है। अब देखना यह है कि अध्यक्ष पद के लिए कौन दावेदारी करता है और जीत का सेेहरा किसके सिर बंधेगा। अध्यक्ष पद के चुनाव में अब निर्दलीय की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। निर्दलीय को अपने पक्ष में करने का गणित भी शुरू हो गया है।
बानो हाशमी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed