{"_id":"655ba3f730fb705a4c03a447","slug":"13-roads-will-be-widened-it-will-provide-convenience-to-the-population-of-two-lakhs-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4589-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 13 सड़कें होंगी चौड़ी, दो लाख की आबादी को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 13 सड़कें होंगी चौड़ी, दो लाख की आबादी को होगी सहूलियत
Mon, 20 Nov 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 13 सड़कों के चौड़ीकरण की स्वीकृति शासन ने दी है। इसके लिए 95 करोड़ का बजट जारी हुआ है। इससे करीब 157 गांवों के दो लाख से अधिक लोगों की राह आसान होगी। इसी महीने इन सड़कों का निर्माण शुरू होना है। इसकी प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शुरू कर दी है।
सड़कों के निर्माण से उन गांवों को जोड़ने का प्रयास हो रहा है, जहां गन्ना किसान अधिक हैं। किसानों को अपनी उपज आसानी से मंडी या मिल तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। इसके लिए श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को मांगपत्र साैंपा था।
लोक निर्माण विभाग ने इस पर प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा था। अब स्वीकृति होने से छह माह में सड़कों की दशा बदलेगी। इसमें ज्यादातर सड़कें पांच किलोमीटर या उससे ऊपर की हैं, जिनको चौड़ी किया जाना है।
विज्ञापन
सड़कों की स्वीकृति से गांव के लोगों में खुशी
गैसड़ी बाजार से भोजपुर बेनीपुर गांव तक चौड़ी सड़क बनने की स्वीकृति से लोगों में खुशी है। गांव के राजितराम कहते हैं कि सड़क बहुत खराब है। अब नई सड़क बनने से काफी सहूलियत होगी। इसी तरह तुलसीपुर के सेमरी से खैरहनिया मार्ग, कोव्वापुर बड़गो से अमरहवा मार्ग, मुड़िला से मध्यनगर मार्ग, उतरौला मार्ग से भिटौढ़ी तक, खगईजोत से विजीडीह तक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति होने से गांव के लोग खुश हैं।