{"_id":"59a2fb1f4f1c1b1d4e8b47d8","slug":"121503853343-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनपुरवा सहित कई गांव राप्ती की कटान की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनपुरवा सहित कई गांव राप्ती की कटान की चपेट में
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनपुरवा सहित कई गांव कटान की चपेट में
- चार लोगों के मकान राप्ती की धारा में समाहित
- विधायक ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को दिलाया मदद का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
उतरौला-बलरामपुर। राप्ती नदी का जल स्तर घटने के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान शुरू हो गई है। तहसील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव में कटान जारी है। चार लोगों के मकान नदी की धारा में समाहित हो चुका है तथा अन्य कई घर कटान की जद में है। क्षेत्रीय विधायक ने कटान प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया है।
गत दिनों उतरौला तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी की बाढ़ ने सैकड़ों गांवों को तबाह कर दिया था। बाढ़ खत्म होने के बाद अब नदी की कटान लोगों पर कहर ढा रही है। क्षेत्र के ग्राम बभनपुरवा, फतेहपुर, रुस्तम नगर, कटरा, पिपरा, एकडंगा सहित लगभग एक दर्जन ग्राम में जल स्तर घटने के साथ ही कटान शुरू हो गया है। ग्राम बभनपुरवा में कटान के चलते साधु, जगदीश, सतगुरु व बहादुर का मकान जहां नदी की धारा में समाहित हो चुका है वहीं कुनकुन व मनोरम आदि लोगों का घर कभी भी कटान के चलते नदी में समाहित हो सकता है।
क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने रविवार को कटान प्रभावित बभनपुरवा गांव के कटान पीड़ितों से मुलाकात की तथा पीड़ितों के रहने के लिये जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राम दयाल यादव, मेला राम वर्मा, बहादुर, राम चरित्र वर्मा, सीबी माथुर, विजय पाल वर्मा व अमरनाथ वर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।