{"_id":"5fde29bd8ebc3e3d46614856","slug":"12-teams-investigated-details-of-paddy-purchasing-centers-balrampur-news-lko5557004141","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 टीमों ने धान क्रय केंद्रों पर खंगाला ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 टीमों ने धान क्रय केंद्रों पर खंगाला ब्योरा
विज्ञापन
बलरामपुर में धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शासन के फरमान पर डीएम कृष्णा करुणेश ने शनिवार को जिले के कई धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया। 12 टीमों ने औचक निरीक्षण कर धान क्रय केंद्रों पर खरीद से संबंधित ब्योरा खंगाला। एसडीएम, तहसीलदार व बीडीओ की निरीक्षण टीमों से डीएम ने क्रय केंद्रों की जांच कराई। टीमों की रिपोर्ट के आधार पर धान क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम ने जिले के धान क्रय केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता खरीद से संबंधित रिपोर्ट व भुगतान आदि विवरण के बारे में गठित टीमों से जांच कराया है। धान खरीद की निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व अन्य अधिकारियों की टीमें गठित करके धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया है।
सभी टीमों ने क्रय केंद्रों पर पहुंचकर प्रभारियों से धान खरीद के संबंध में ब्योरा जुटाया है। बोरों की उपलब्धता के बारे में भी गहन जांच पड़ताल की गई है। किसानों से खरीदे गए धान के भुगतान के बारे में भी ब्योरा खंगाला गया है। डीएम ने बताया कि सभी टीमों से औचक निरीक्षण की रिपोर्ट तलब की गई है। टीमों के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर धान क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में शासन ने 12 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसकी तुलना में जिले में 90 प्रतिशत धान खरीद पूरा किया जा चुका है। 72 घंटें के अंदर आरटीजीएस के माध्यम से सभी किसानों को उनके बेचे गए धान का भुगतान भी किया जा रहा है। सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होने के चलते गड़बड़ी की आशंका बहुत कम है।
15 अक्तूबर से धान खरीद की जा रही है जो 29 फरवरी 2021 तक चलेगी। यदि शासन स्तर से लक्ष्य बढाया जाएगा तो उस लक्ष्य को भी धान खरीद करके पूरा किया जाएगा।