फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   12 NCC cadets donated blood

Balrampur News: एनसीसी के 12 कैडेट्स ने किया रक्तदान

Sun, 27 Nov 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
12 NCC cadets donated blood
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में रविवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। एनसीसी दिवस पर 51वीं यूपी बटालियन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनसीसी के 12 कैडेट्स ने रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी लोगों को एनसीसी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान करना बहुत ही पुनीत कार्य है। रक्तदान कर हम न केवल दूसरों की जान बचाने में योगदान देते हैं बल्कि स्वयं के शरीर को भी बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं। एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शिविर में रक्तदान के लिए 22 कैडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन 10 कैडेट का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण वे रक्तदान नहीं कर सके। एनसीसी कैडेट मांडवी त्रिपाठी, दिशा सिंह, पुनीत पाठक, अभिषेक भारती, विजय मिश्र, अनुष्का मिश्र, कौशल त्रिपाठी, रामकरन, विवेक द्विवेदी, दिलीप कुमार, विवेक मिश्रा व सोनू पाल ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार त्रिपाठी ने रक्तदान करने वाले सभी कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में लेफ्टिनेंट मदन लाल, बटालियन के बीएचएम लाल बहादुर, योगेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन सीपी श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, अशोक कुमार पांडेय, काउंसलर हिमांशू तिवारी, विकास कुमार व सुधांशू सहित एमएलके पीजी कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज व बालिका इंटर कॉलेज के भी एनसीसी कैैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed