{"_id":"5cc73ffbbdec220788125d92","slug":"11556561915-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ाका दस्ते ने चेक पोस्ट पर पकड़ा दो लाख रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ाका दस्ते ने चेक पोस्ट पर पकड़ा दो लाख रुपया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़न दस्ते ने चेक पोस्ट पर पकड़े दो लाख रुपये
बलरामपुर। उड़न दस्ते व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को चेक पोस्ट पर कार सवार के पास से दो लाख रुपये बरामद किए है। रुपये के बारे में सटीक जवाब देने पर पुलिस टीम ने रेहरा बाजार थाने के माल खाने में जमा करा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि पेहर चेक पोस्ट के पास उड़ाका दस्ता व पुलिस टीम की जांच चल रही थी।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए उड़ाका दस्ता व पुलिस टीम नकदी शराब व अन्य अवैध सामग्री पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चला रही है।
इस अभियान के दौरान उड़ाका दस्ते के कार्यकारी मजिस्ट्रेट मिर्जा इरफान बेग, प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार थाना एसआई उपेंद्र यादव, कांस्टेबिल सौरभ सिंह, हनुमंत यादव, मीना व संध्या सिंह आदि जांच कर रहे थे।
इसी दौरान उतरौला की तरफ से आ रही एक एसयूवी को चेक पोस्ट पर रोका गया। तलाशी के दौरान एसयूवी से दो लाख रुपये पकड़े गए। एसयूवी सवार 35 वर्षीय मेराज खान रुपये के संबंध में सटीक जबाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
कागजात न मिलने पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पकड़े गए रुपये को थाने के माल खाने में सुरक्षित जमा करा दिया है। जिला स्तरीय चुनाव कमेटी को रिपोर्ट भी भेजी गई है।