फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवार तबाह

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवार तबाह

Sat, 12 Jan 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवार तबाह
आग में झुलसने से दो मवेशियों की मौत
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुगौलीकलां गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। आग लगने से जहां घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

ग्राम प्रधान सियाराम यादव ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात कारणों से ग्रामवासी नरदाहे व लल्लू की झोपड़ियों में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दोनों घर जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


घर में रखा घर-गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया है। आग में झुलसने से नरदाहे की एक भैंस तथा लल्लू के एक बैल की मौत हो गई है। वहीं नरदाहे व लल्लू का एक-एक बैल झुलसने से घायल भी हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की सूचना पर गांव पहुंचे हल्का लेखपाल मनोज कुमार यादव ने क्षति का आंकलन किया है। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट अधिकारियों को सौपीं गई है। शीघ्र ही पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।


उप निबंधक कार्यालय परिसर में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते दो वकीलों का छप्पर जलकर राख हो गया है। अधिवक्ता अनवारुल व जियाउल हक ने बताया कि हम लोगों के बैठने के स्थान पर छप्पर छाया गया था। आग लगने से छप्पर पूरी तरह जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed